Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

shot

shot

मैनपुरी। तीसरे चरण के मतदान (UP Election) में जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर स्थित कम्पोजिट मतदान केंद्र के बाहर सपा समर्थकों (SP Supporters)ने भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP) पर फर्जी मतदान (Fake Voting) करने का लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

इस झगड़े में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से फायरिंग (firing) हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार (shot) दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

कार्यकर्ता को गोली मारने की जानकारी मिलते ही मैंनपुरी डीएम, एसपी, आईजी आगरा, आबकारी मंत्री समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं का हुजूम जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गया।

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवधनगर के कम्पोजिट मतदान केंद्र में बाहर किसी बात को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में चली गोली में अमन पांडेय निवासी खड़गजीत नगर को गोली लग गयी।

गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवक उपचाराधीन है। एसपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था काबू में है। पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version