Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वाराणसी में सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, पुलिस ने भाजी लाठी दर्जनों कार्यकर्ताओं चोटिल, 40 गिरफ्तार

वाराणसी में सपा यूथ बिग्रेड का प्रदर्शन SP youth brigade protest in Varanasi

वाराणसी में सपा यूथ बिग्रेड का प्रदर्शन

वाराणसी। बेरोजगारी और अपराध के मुद्दे पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन के लिए जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे थे। इस दौरान दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को चोट आई जबकि 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सपा यूथ ब्रिगेड का बीजेपी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, बोले- जुमलेबाजी नहीं रोजगार चाहिए

बता दें कि कलेक्‍ट्रेट परिसर की ओर बड़ी संख्या में जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका तो आपस में कहासुनी होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया है। पुलिस ने करीब 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि सपा के प्रदर्शन में कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। उन्‍हें रोका गया। लेकिन कार्यकर्ता हाथापाई पर उतर गए। इसके बाद हल्‍का बल प्रयोग कर उन्‍हें हटाया गया।

Exit mobile version