• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुले में विचरण करते दिखे निराश्रित पशु, तो होगी सख्त कार्यवाही : प्रमुख सचिव

Writer D by Writer D
08/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Cattle Catching

Cattle Catching

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों में 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विशेष कैटिल कैचिंग अभियान (Cattle Catching Campaign) चलाया जा रहा है। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने सभी निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को संवेदनशीलता से पकड़कर कान्हा गौशाला / गौ-आश्रय स्थलों में रखते हुए उनके भरण-पोषण एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। अभियान के पश्चात् यदि किसी भी निकाय में निराश्रित पशु विचरण करते नजर आये तो सम्बंधित अधिकारी पर विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat)  ने प्रदेश के सभी नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत), स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के समस्त मण्डल कार्यकम प्रबन्धक व जिला कार्यकम प्रबन्धकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शासन व निदेशालय के संज्ञान में आया है, कि अभी भी बहुत सारी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशु विचरण करते हुये देखे जा रहे है।

साफ-सफाई, सड़क सुरक्षा व यातायात आदि के दृष्टिगत सभी निकायों में 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान (Cattle Catching Campaign)  चलाकर नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों / सड़कों पर पाये जाने वाले समस्त प्रकार के निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को संवेदनशीलता से पकड़कर कान्हा गौशाला / गौ-आश्रय स्थलों में रखते हुए उनके भरण-पोषण एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

साथ ही निकाय द्वारा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से विशेष अभियान के दौरान संरक्षित निराश्रित पशु की संख्या के विषयगत सूचना निदेशालय द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन उपलब्ध करायी जाए।

प्रमुख सचिव ने निकायों के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के दृष्टिगत समस्त पंडालों व कार्यक्रम स्थल / क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल आदि के दृष्टिगत स्वंय निरीक्षण कर समस्त अपेक्षित कार्यवाही समय से पूर्ण करने, विशेष अभियान के दौरान निराश्रित पशुओं को पकड़वाने विषयक सूचना को प्रोफार्मा एवं गूगल लिंक पर प्रत्येक घन्टे अपडेट करने व निरन्तर मॉनिटरिंग करने भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के पश्चात् अगर किसी निकाय में निराश्रित व बेसहारा पशु विचरण करते पाए गए तो विभाग द्वारा सम्बंधित अधिकारी के कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: Cattle Catching CampaignLucknow News
Previous Post

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

Next Post

झूठ की घुट्टी पर भारी पड़ी है विकास की गारंटी…, हरियाणा में ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
PM Modi

झूठ की घुट्टी पर भारी पड़ी है विकास की गारंटी..., हरियाणा में ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

India's tolerance

भारत की सहिष्णुता उसकी कमजोरी नहीं

11/05/2021
These tips adopted during fasting in Navratri will not increase weight

नवरात्रि में व्रत के दौरान अपनाएं ये टिप्स नहीं बढ़ेगा वजन

13/04/2021
Behmai Case

बेहमई कांड में 43 साल बाद आया फैसला, फूलन देवी ने 20 लोगों को गोलियों से कर दिया था छलनी

14/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version