• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड पर खास ध्यान, इंडस्ट्री से लेकर एयरपोर्ट तक पर ध्यान

Writer D by Writer D
20/02/2025
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति, लखनऊ
0
Bundelkhand

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/झांसी। योगी सरकार ने बजट (Budget) में बुंदेलखंड (Bundelkhand) के लिए अलग से कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड रीवा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) के साथ डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना हेतु लगभग 461 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत लगभग साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में जनपद जालौन में 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना प्रस्तावित है। परियोजना की लागत 2500 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना हेतु 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। एन.टी.पी.सी. ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के माध्यम से तहसील गरौठा जनपद झाँसी में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है। परियोजना हेतु 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

ललितपुर स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है। बुन्देलखण्ड (Bundelkhand) क्षेत्र में स्थित जनपदों के विषमताओं एवं पिछड़ेपन को कम करने के उद्देश्य से 425 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। झाँसी में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के निर्माण की नई योजना प्रस्तावित की गई है।

जो कंठ तरसते रहे पानी को हमेशा, बुझ जाये उनकी प्यास तो समझो बसंत हैः खन्ना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे को हम लोगों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ने के लिए धनराशि की व्यवस्था आज के इस बजट में प्रस्तावित की है।

इस बजट में हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के सात जनपदों वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में श्रमजीवी यानी कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने के कार्यक्रम को भी इस बजट में प्रावधान किया है। चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Tags: UP Budget
Previous Post

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Next Post

लोग ख्वाब दिखाते हैं, योगी ने सच कर दिया… शेरो-शायरी से विपक्ष पर किये तीखे हमले

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Next Post
Suresh Khanna

लोग ख्वाब दिखाते हैं, योगी ने सच कर दिया... शेरो-शायरी से विपक्ष पर किये तीखे हमले

यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस चीन से नहीं फैला, ये कहना बेहद मुश्किल: डब्ल्यूएचओ

28/11/2020
Thug Arrested

चार साल में ‘पैसा डबल’ का झांसा देकर 300 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

28/08/2022
भिवंडी हादसा

भिवंडी हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 11 हुई, पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version