Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झाड़ू का हैं मां लक्ष्मी से गहरा संबंध, जानें इससे जुड़े ये खास नियम

झाड़ू (Broom) का दिवाली और मां लक्ष्मी से गहरा संबंध हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा के बारे में अब सभी जानते हैं। लेकिन इसके साथ ही झाड़ू से जुड़े कुछ नियम भी हैं। जिनके बारे में जरूर जानना चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रिय भी माना जाता है। ऐसे में जब भी घर में झाड़ू लगाएं तो इन नियमों को जरूर मानें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता नहीं आती और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानें क्या है झाड़ू (Broom)  से जुड़े नियम।

झाड़ू (Broom) से जुड़े खास नियम

– धनतेरस के दिन फूल वाली या सींक वाली झाड़ू (Broom)  जरूर खरीदकर लानी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि इन दोनों झाड़ुओं को कभी भी साथ में ना रखें।

– झाड़ू को कभी भी जूठे, गंदे और अपवित्र हाथों से ना छुएं। झाड़ू को उठाने और लगाने से पहले हाथ जरूर साफ कर लें।

– झाड़ू को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए क्योंकि इसमे लक्ष्मी जी का वास होता है।

– झाड़ू (Broom) को शुभ माना जाता है इसलिए कभी भी झाड़ू को खड़ा करके ना रखें। हमेशा घर के किसी एकांत जगह पर झाड़ू को लिटाकर रखें। जहां पर किसी की नजर ना पड़े। मान्यता है कि ऐसा ना करने से आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

– धनतेरस से पहले पूरे घर की साफ-सफाई के साथ पुरानी झाड़ू (Broom) को हटा देना चाहिए। इसके बाद घर में धनतेरस के दिन नई झाड़ू लानी चाहिए।

– झाड़ू को खरीदकर लाने के बाद धनतेरस के दिन इसे भी टीका लगाकर और सफेद धागे को बांधना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

– मान्यता है कि सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता आती है।

– धनतेरस के दिन झाड़ू को घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। नई झाड़ू आ गई है तो पुरानी झाड़ू को किसी दूसरी जगह पर रख दें। दोनों झाड़ुओं को एक साथ रखने की भूल ना करें नहीं तो घर में निगेटिविटी बढ़ती है।

– झाड़ू को कभी भी बिस्तर या घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए।

– झाड़ू अगर टूट गई है तो उससे भी घर की सफाई नहीं करनी चाहिए।

Exit mobile version