Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

Car

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद नगर के राजमार्ग पर वने सुभाष तिराहे पर सोमवार को एक अनियंत्रित कार (Speeding Car) ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग पर भारी पुलिस व्यवस्था के होने के बाद भी एक अनियंत्रित इको कार द्वारा अन्य वाहनों की प्रतीक्षा में खड़े लोगों को कुचल दिया गया।

हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। अन्य लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक वृद्ध राजवीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एक घायल महिला सुषमा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। एक अन्य युवक रविंद्र कुमार जिसकी हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version