Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खड़े डंपर में घुसी तेज रफ्तार मैक्स, तीन महिलाओं की मौत

Max collided with a standing dumper

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मैक्स सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा (Collided) गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात को बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, अपर जिलाधिकारी प्रशांत समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। राहत बचाव कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैक्स खुर्जा से बुलंदशहर की तरफ जा रही थी। उसकी स्पीड काफी तेज थी, जिसकी वजह से चालक ने मैक्स पर अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैक्स के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद मैक्स में सवार लोग फंसे गए थे। उन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचे घायलों में से तीन महिलाएं की दम तोड़ चुकी थी। वहीं 11 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल मजदूर हैं। पॉटरी इंडस्ट्री में काम कर महिला मजदूर घर लौट रही थी

तीन महिला मृतकों में से एक महिला मृतक की शिनाख्त रामा पत्नी चंद्रपाल निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अन्य दो महिला मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version