• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ की इन जगहों पर बिताएं अपना वीकेंड, मिलेगी मन को खुशी

Writer D by Writer D
15/09/2023
in Main Slider, फैशन/शैली, यात्रा
0
Hill Stations

Hill Stations near Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी नवाबों के शहर लखनऊ (Lucknow) के बारे में तो सभी जानते हैं जो अपनी तहजीब के साथ ही खानपान, ऐतिहासिक इमारतों, चिकनकारी, बोली के साथ ही पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। कई लोग तो लखनऊ सिर्फ यहां के नॉनवेज पकवानों का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ के पास कई हिल स्टेशन (Hill Stations) हैं जो पर्यटन के तौर पर अपनी विशेष पहचान रखते हैं। वीकेंड (Weekend) के मौके पर कुछ ठंडी जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लखनऊ के पास मौजूद इन शानदार हिल स्टेशन पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

हिमालय की पहाड़ियों की गोद में बसे ये हिल स्टेशन (Hill Stations) रोमांच के साथ अद्भुद अहसास देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर शहर लखनऊ के पास सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। कुमाऊं की पहाड़ियों में 2171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह नैनीताल से 51 किमी और लखनऊ से 417 किमी दूर है। शहर में बहुत अधिक पर्यटक स्थल नहीं हैं लेकिन मुक्तेश्वर में प्रकृति के खूबसूरत नजारे और यहां की शांति देखने लायक है। ये जगह दोस्तों, परिवार वालों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए वीकेंड की बेस्ट जगहों में आती है। मुक्तेश्वर का मनमोहक नजारा किसी को भी आसानी से अपनी तरफ खींच सकता है. यहां स्थित भालु गाड झरना, मुक्तेशवर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर धाम मंदिर और चौली की जाली पर हाईकिंग एडवेंचर आपकी ट्रिप को रोमांचक बना सकता है. अगर मौसम साफ हो तो मुक्तेश्वर में हिमालय की पर्वत चोटियों के पाछे से उगते सूरज का सुंदर नजारा देखा जा सकता है और नालकंठ, नंदादेवी और त्रिशूल आदि पर्वतश्रेणियां भी देखी जा सकती हैं। यहां इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट है जहां जानवरों पर रिसर्च की जाती है।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

पंगोट

लखनऊ से पंगोट की दूरी 400 किमी दूर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो नैनीताल घूमने के साथ-साथ आपको हिल स्टेशन पर भी घूमने के लिए जाना चाहिए। इसकी खूबसूरती और शांत वातावरण की वजह से ये लखनऊ के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। साल भर पर्यटकों द्वारा बड़ी संख्या में पहाड़ी स्टेशन का दौरा किया जाता है। ग्रीष्म ऋतु में गर्म और वर्तनी बाध्य मौसम सर्दियों में बर्फ से ढाका हुआ पर्वत शिखर दुनिया भर के आगंतुकों को आकर्षित करता है। पंगोट एक शांत वातावरण वाली जगह है यह पर्यटकों के लिए आदर्श स्थान है। यहां का शांत और खूबसूरत नजारा सीधा लोगों के दिल पर दस्तक देता हैं. वहीं घने जंगल और सुंदर पक्षियों के लिए मशहूर पंगोट सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता हैै।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के सुरम्य शहर को कुछ लोग प्यार से लिटिल कश्मीर कहते हैं। पिथौरागढ़ एक छोटा सा शहर है जो दिसंबर में बर्फ से ढके पहाड़ों के खूबसूरत दृश्यों को पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ता। यह लखनऊ से लगभग 446 किमी दूर 1514 मीटर की ऊंचाई पर है। पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी है। सोर शब्द का अर्थ होता है– सरोवर। यहाँ पर माना जाता है कि पहले इस घाटी में सात सरोवर थे। दिन-प्रतिदिन सरोवरों का पानी सूखता चला गया और यहाँपर पठारी भूमि का जन्म हुआ। पठारी भूमी होने के कारण इसका नाम पिथौरा गढ़ पड़ा। पहाड़ों के मनोरम दृश्य के अलावा, कैलाश आश्रम, चांडक रिजर्व फॉरेस्ट, मोस्तमानु मंदिर, कामाख्या मंदिर, महाराजके मंदिर, कपिलेश्वर महादेव मंदिर, थलकेदार मंदिर, अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य, पिथौरागढ़ किला, लंदन का किला जैसे यहां कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

चित्रकूट

भगवान राम के वनवास काल का साक्षी कहे जाने वाला चित्रकूट धाम आपकी वीकेंड यात्रा के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह पर्यटन स्थल लखनऊ से 231 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र मे स्थित है और बहुत सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व रखता है। चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि है। भगवान राम ने वनवास के 11 वर्ष चित्रकूट मे बिताये थे। चित्रकूट मन्दिरो का शहर और धार्मिक स्थल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पथरीले पहाड़, सैलानियों का मन मोह लेते हैं। घूमने के लिए यहां पर रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, मंदाकिनी नदी और जानकी कुंड जैसे पर्यटक स्थल मौजूद हैं। ठहरने के लिए यहां पर कई धर्मशालाएं मौजूद हैं, जहां आप बेहद कम दामों में ठहर सकते हैं।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

चम्पावत

चंपावत शहर, उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित एक प्राचीन पहाड़ी शहर है। चंपावत लखनऊ से 286 किमी की दूरी पर और 1615 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चंपावत साल भर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। गर्मियों के दौरान यहां तापमान काफी सुखद रहता है, और सर्दियों के दौरान काफी ठंडा है। एक पर्यटक आकर्षण होने के अलावा, यह शहर महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व भी रखता है। चंपावत को भगवान विष्णु के ‘कछुए अवतार’ का स्थान माना जाता है। यहां के आकर्षण के स्थानों में क्रांतिेश्वर मंदिर, घाटकू मंदिर, बालेश्वर मंदिर, अद्वैत आश्रम, नागनाथ मंदिर और शनि मंदिर शामिल हैं। ये जगह बाइक लवर्स के लिए भी बेहद पसंदीदा मानी जाती है। पहाड़ों और मैदानों के बीच से होकर बहती नदियाँ अद्भुत छटा बिखेरती हैं। चंपावत में पर्यटकों को वह सब कुछ मिलता है जो वह एक पर्वतीय स्थान से चाहते हैं। वन्यजीवों से लेकर हरे-भरे मैदानों तक और ट्रैकिंग की सुविधा, सभी कुछ यहाँ पर है।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

भीमताल

उत्तराखंड का भीमताल हिल स्टेशन (Hill Stations) लखनऊ से करीब 375 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य आपके मन को सुकून देता है। भीमताल हिल स्टेशन को नैनीताल की छोटी बहन भी कहा जाता है। अगर आप 2 दिन की छुट्टी पर किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो भीमताल का रुख सकते हैं। घूमने के लिए यहां पर भीमताल झील, विक्टोरिया बांध, हिडिंबा पर्वत, भीमेश्वर महादेव मंदिर और सैयद बाबा मजार जैसी जगहें बेहद फेमस हैं। भीमताल की झील पर्यटकों के लिए बहुत मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करती है। यह झील नैनीताल के झील से बडी है। पर्यटक यहॉ पर नौकायान का आनंद ले सकते हैं। यहॉ का एक और आकर्षण झील के मध्य स्थित टापू पर बना मछलीघर है। पर्यटक इस मछलीघर पर नाव द्वारा आ जा सकते हैं।

uttar pradesh,lucknow,hill stations near lucknow,uttar pradesh tourism

बिनसर

बिनसर लखनऊ के पास के हिल स्टेशनों (Hill Stations) में से एक है और अपनी असली सुंदरता और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाता है। बिनसर एक ऐसा स्थान है जो अनछुए प्राकृतिक वैभव और शांत परिवेश के लिए जाना जाता है। कोलाहल और प्रदूषण भरे दैनिक जीवन से ऊब कर लोग ऐसे ही स्थान पर चंद रोज बिताना चाहते हैं। वैसे भी बिनसर किसी भी मुख्य मार्ग से हट कर स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने वाले सैलानी अपने आप ही भीड़-भाड़ से दूर हो जाते हैं। चूंकि यह अल्मोड़ा से केवल 33 किमी दूर है, तो आप अल्मोड़ा घूमने के बाद इस खूबसूरत हिल स्टेशन के चक्कर भी लगा सकते हैं। लहरदार घास के मैदान और बर्फ से लदी चोटियों के नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, पक्षी देखने वालों और वन्यजीव लवर्स के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। बनेश्वर मंदिर और जीरो पॉइंट बिनसर के अन्य प्रसिद्ध आकर्षण हैं।

Tags: hill stations near lucknowLucknowUttar Pradeshuttar pradesh tourism
Previous Post

यहां से आइडिया लें दुपट्टा के अलग-अलग लुक के बारे में

Next Post

हरतालिका तीज पर न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो जाएगा आपका व्रत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड योग और ऋषि मुनियों की भूमि: मुख्यमंत्री

19/06/2025
curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

19/06/2025
Prasad
धर्म

इस हाथ से नहीं लेना चाहिए प्रसाद, जानें धार्मिक कारण

19/06/2025
Coconut Oil
फैशन/शैली

फेस पर ग्लो रहेगा बरकरार, बस अपना लें ये तरीकें

19/06/2025
Bathroom
फैशन/शैली

गंदे टाइल्स की सफाई हो जाएगी आसान, ट्राई करें ये टिप्स

19/06/2025
Next Post
Hartalika Teej

हरतालिका तीज पर न करें ये गलतियां, वरना खंडित हो जाएगा आपका व्रत

यह भी पढ़ें

Know how bank fraud is done with QR code, SBI cautioned customers

जानिए कैसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड, SBI ने किया ग्राहकों को सावधान

04/05/2021

मम्मी बनी भारती सिंह, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

03/04/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने सरस मेला– 2024 का किया शुभारंभ, खरीदारी कर किया ऑनलाइन पेमेंट

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version