• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ Spicejet का विमान, 40 यात्री घायल

Writer D by Writer D
02/05/2022
in Main Slider, क्राइम, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
SpiceJet

SpiceJet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। स्पाइसजेट (Spicejet plane) के एक यात्री विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी। विमान दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंच भी गया। ये यात्री विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था कि खराब मौसम के कारण तूफान में फंस गया। पायलट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक ये विमान (Spicejet plane) एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंस गया। लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा विमान एक पल को हवा में ही रुक सा गया। विमान के तूफान में फंसने के बाद उसके केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी वजह से विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए। स्पाइसजेट ने हादसे पर दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान ने मुंबई से दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। ये यात्री विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंस गया। विमान के केबिन में रखा सामान गिरने से 40 यात्री घायल हो गए।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी रानीगंज अस्पताल ले जाया गया जहां 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य 30 घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करके दुख जताया है।

बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक और दोस्त की मार्ग दुर्घटना में मौत

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने भी बयान जारी कर कहा है कि फ्लाइट संख्या SG-945 ने मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट तूफान में फंस गई जिसकी वजह से कुछ यात्रियों को चोट आई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि फ्लाइट के दुर्गापुर पहुंचते ही तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

स्पाइसजेट एक्सप्रेस ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि हम घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सभी घायलों का उपचार रानीगंज के अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंडाल के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए लगभग सभी यात्रियों को सिर में चोट आई है।

नहीं हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इस हादसे को लेकर कहा जा रहा था कि तूफान में फंसने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बाद में अधिकारियों ने ये साफ किया है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई गई। इस विमान की लैंडिंग दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर ही होनी थी। ये विमान लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंस गया।

Tags: Bengal NewsNational newsSpice Jet
Previous Post

बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक और दोस्त की मार्ग दुर्घटना में मौत

Next Post

4 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
thieves arrested

4 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद

यह भी पढ़ें

Corona

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 175 नए केस, रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत

04/01/2023
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में कॉल करते ही 30 मिनट में पहुंचेगी ऑटोमैटिक ब्लोअर मिस्ट

22/12/2024
Shri Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी के व्रत में इन नियमों का करें पालन

14/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version