Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में लगे मकड़ी के जाले देते हैं ये बुरा संकेत, होता है बड़ा नुकसान

Spider Webs

spider webs

घर के कमरों से लेकर वहां रखी चीजों और साफ-सफाई से जुड़े वास्तु के कई नियम होते हैं। हम घर की सफाई तो रोज ही करते हैं लेकिन दीवार की छतों पर लगे मकड़ी के जालों (Spider Webs) पर हमारी नजर कम ही जाती है। बता दें कि घर के किसी भी कोने में अगर मकड़ी का जाल हुआ तो इसका बहुत बुरा संकेत होता है।

मकड़ी के जाले (Spider Webs) देते हैं ये संकेत

शास्त्र के हिसाब से जिन घरों में मकड़ी के जाले (Spider Webs) लगते हैं, वहां पर मां लक्ष्मी का आगमन रुकता है। इससे यही संकेत मिलता है कि मां लक्ष्मी के आगमन में बाधा होते ही धन हानि होने लगता है। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं भी शुरू होने लगती है। ऐसे में घर से मकड़ी के जालों को तुरंत हटा देना चाहिए।

मकड़ी के जालों (Spider Webs) का होना इस बात का संकेत होता है कि घर में रूकी हुई ऊर्जा है। इससे घर में ग्रह दोष या नजर दोष का संकट बनता है। साथ ही घर में मकड़ी के जालों के होने से हेल्थ और ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ता है।

इन उपायों से मिलेगा लाभ

शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की नियमित रूप से सफाई करना जरूरी है। हर 3 से 4 दिन में घर के हर कोने की सफाई कर लेनी चाहिए।

वहीं घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जाला (Spider Webs) नहीं लगा होना चाहिए। इसे तो और भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में मुख्य द्वार पर गलती से भी कभी जाले को नहीं लगने देना चाहिए।

वहीं घर की पूर्व और उत्तर दिशा में भी कभी जाला (Spider Webs) नहीं लगना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन में दिक्कत होती है। इसके बाद घर के सभी सदस्यों की जिंदगी में भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

Exit mobile version