• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल हमारे जीवन में सतरंगी इन्द्रधनुष के समान : धामी

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में उत्तराखंड, खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय खेल सभागार में मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में उस सतरंगी इन्द्रधनुष के समान है, जो बारिश के बाद काले बादलों के बीच निकलकर रंग-बिरंगी दुनिया का संदेश देता है। यह प्रतियोगिता 7 से 14 दिसम्बर 2021 तक चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। टीम भावना से खेलना आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भविष्य में उत्तराखंड, खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी कृतसंकल्प है।

स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। देहरादून में खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर और स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का निर्माण किया जायेगा। राज्य के हर ग्राम सभा में ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ओलंपिक के बाद हर परिवार में खेल की चर्चा शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार ओलंपिक और पैरालिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आज युवा इको सिस्टम को देख और समझ रहा है। ओलंपिक के बाद हर परिवार में खेल की चर्चा शुरू हुई है, इसे रुकने नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को अपना जज्बा दिखाने का मौका मिलता है वहीं वे दूसरे राज्यों की संस्कृति से भी रू-ब-रू होते हैं।

बीजेपी के लिए रेड अलर्ट है ‘लाल टोपी’, सपा ही करेगी सत्ता से बाहर : अखिलेश यादव

राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेल नीति-2021’ को लागू किया है। ’उत्तराखंड खेल नीति 2021’ में खेल, खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर और सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर’ बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय विकास दल के युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 6 माह लिए 20 हजार समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी गई है। अब धन के अभाव में किसी भी खिलाड़ी को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, खेल निदेशक जी.एस. रावत, उत्तराखण्ड टेबल, टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरूंग, सेक्रेटरी पिन्स विपोन, अशोक वासु और ए.बी. लाल मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

बीजेपी के लिए रेड अलर्ट है ‘लाल टोपी’, सपा ही करेगी सत्ता से बाहर : अखिलेश यादव

Next Post

सीएम पुष्कर धामी ने शरदोत्सव मेले का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

सीएम पुष्कर धामी ने शरदोत्सव मेले का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

yogi government

योगी सरकार में डकैत गौरी यादव समेत मारे गये 33 अपराधी

30/10/2021
Medical Counselling Committee

MBBS समेत यूजी कोर्स में नहीं होगा पुनर्मूल्यांकन

24/11/2020
Sanjay Raut

ED ने संजय राऊत को लिया हिरासत में, बोले- शिवसेना को खत्म करने की साजिश

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version