Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेल जगत को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत किया जायेगा : गिरीश चन्द्र

लखनऊ। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव (Girish Chandra) ने कहा कि खेल जगत की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जायेगा।

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (Girish Chandra) ने आज अपने कार्यालय में जाकर पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण करते हुए यह बात कही।

आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर लाइन हानियों को कम किया जाए : एके शर्मा

उन्होने प्रधानमत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के खेल को बढ़ावा देने एवं युवाओं को खेल से जोड़ने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विभागीय बैठकों का आयोजन कर नीतियों का निर्धारण किया जायेगा तथा खेल जगत को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेल जगत से जोड़कर उनके भविष्य को संवारा जा सके।

Exit mobile version