Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव के सामने सपा के महासचिव ने जिलाध्यक्ष को जड़ा तमाचा

akhilesh yadav

akhilesh yadav

आगरा। बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंच पर उस समय अजीबोगरीब सा माहौल हो गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (General Secretary) और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष (District  President) जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया। यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे। यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई। उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया। लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया।

यूपी की जनता योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी : अखिलेश

रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया।

इसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा। अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए।

योगी का कोई दल नहीं वह बेदल है, इसलिये भाजपा उन्हे पैदल चला रही : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे।

Exit mobile version