Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा का मास्टर स्ट्रोक, लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फिट ऊंची प्रतिमा लगाएगी

सपा का मास्टर स्ट्रोक

सपा का मास्टर स्ट्रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर है, लेकिन प्रदेश की सियासत में ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर सभी पार्टियां जोर-आजमाइश करती नजर आ रही हैं।

इसी बीच समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि यूपी में ब्राह्मणों के लिए सबसे ज्यादा काम सपा ने किया है। इसी क्रम में अब सपा ने फैसला किया है कि वह भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाकर ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाएगी।

परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत होगा प्रतिमा का निर्माण

बताया जा रहा है कि परशुराम राम की प्रतिमा यूपी की सबसे ऊंची और भव्य प्रतिमा होगी। इसकी ऊंचाई 108 फिट होगी और ये लखनऊ में लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है। प्रतिमा के लिए समाजवादी पार्टी के नेता जयपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का एक्टिविस्ट रेहान फातिमा को बेल देने से इनकार, जानें क्या है मामला

मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति और राजकुमार से चल रही है बात

देश के बड़े मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति और अटल जी की मूर्ति बनाने वाले राजकुमार से भी इस संबंध में बातचीत हो रही है। प्रतिमा के लिए समाजवादी पार्टी चंदे से धन जुटाएगी। एसपी का दावा है कि ये यूपी में भगवान परशुराम की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। समाजवादी पार्टी के इस कदम को यूपी की ब्राह्मण सियासत में मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

यूपी में जोर पकड़ रही है ब्राह्मण सियासत

बता दें कि यूपी में पिछले कुछ समय से ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर तमाम पार्टियों में रस्साकसी शुरू हो गई है। विकास दुबे कांड और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई काे लेकर ब्राह्मणों में कथित नाराजगी की बातें सामने आईं है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक है और प्रदेश में तमाम घटनाओं को ब्राह्मणों से जोड़ा जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने दिग्गज ब्राहमण नेताओं को कमान सौंप दी है।

Exit mobile version