Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा के पोलिंग एजेंट की मौत, पोलिंग बूथ पर मचा हड़कंप

polling agent dies

polling agent dies

इटावा। तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की तरफ से पोलिंग स्टेशन पर मतदान (Voting) करवा रहे पोलिंग एजेंट (SP’s polling agent dies) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पोलिंग एजेंट की मौत के बाद पोलिंग बूथ पर हड़कंप मच गया। वही, मृतक पोलिंग एजेंट के घर में कोहराम मच गया है।

मृतक पोलिंग एजेंट कृष्णपाल तिवारी के परिजनों ने बताया कि उनकी उम्र 50 वर्ष थी और वह पिछले कई वर्षों से चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के लिए पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट का काम करते थे।

दिव्यांग मतदाताओं में दिखा गज़ब का उत्साह, व्हीलचेयर पर बैठकर दबाया EVM का बटन

आज तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में वह सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कोकपुरा शाला पोलिंग बूथ पर एजेंट बनकर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करा रहा था तभी उनकी हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मृतक कृष्णपाल तिवारी की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। कहा कि कृष्णपाल तिवारी समाजवादी पार्टी के वफादार कार्यकर्ता थे और आज भी वह पार्टी के कार्य करते हुए अपनी जान दे बैठे। समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ हर सुख दुख में खड़ी है।

Exit mobile version