Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा की रेखा यादव बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, समर्थकों में दौड़ी हर्ष की लहर

एटा। शनिवार को सुबह से लेकर सायं तीन बजे तक प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए बहुचर्चित जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विनीता यादव को 20 वोट से हरा कर विजय हांसिल की। रेखा यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रगवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस व मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया था। शनिवार सुबह से ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने को मतदाता आना शुरू हुए। बेरियरों पर लगे अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के प्रमाण पत्र चैक करने के पश्चात अंदर प्रवेश करने दिया। वोटरों की इंट्री होने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में रोक लिया गया।  चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगे अधिकारियों ने पुनः प्रमाण पत्र देखकर निर्भीक व निडर होकर वोट डालने लिए एक-एक मतदाता को अंदर जाने की अनुमति दी गई।

इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव अपने वोटरों के साथ मतदान करने कलेक्ट्रेट पर पहंुच गए। अधिकारियों द्वारा इनके भी प्रमाण पत्र चैक किए। गेट पर मौजूद मीडिया ने जुगेन्द्र सिंह यादव ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे अपने साथ 24 मतदाताओं को लेकर आए हैं और 3 अन्य आ रहे हैं, उनकी जीत सुनिश्चत है। मतदान के अंत में भाजपा प्रत्याशी गीता यादव द्वारा अपना वोट डाला गया। इस प्रकार सायं तीन बजे तक 30 वोट डाले गए। तीन बजे के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्षता के साथ मतगणना शुरू की गई।

प्रशासन के मुताबिक 30 मतों में से सपा की रेखा यादव को 24 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रत्याशी विनीता यादव मात्र 4 वोट ही हांसिल कर सकीं, 2 जिला पंचायत सदस्यों के वोट किसी कारणवश निरस्त हो गए। इस प्रकार सपा की रेखा यादव ने भाजपा की विनीता यादव को 20 वोट से पराजित कर एटा पर विजय पताका लहराई है।

सुरक्षा व्यवस्था देखने में एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा, एसडीएम सदर अबुल कलाम,  एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम,  एडीएम जलेसर मानवेंद्र सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर खान, एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, कोतवाली नगर प्रभारी सुभाष बाबू कठेरिया, के अलावा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं खुफिया विभाग कलेक्ट्रेट पर मौजूद रहा।

Exit mobile version