• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के प्रदेश सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मैनपुरी, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अखिलेश के इस ऐलान के बाद सपा को बड़ा झटका लगा है।

करहल से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

रघुपाल सिंह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। रघुराज सिंह का आरोप है कि सपा में यादव परिवार के लोगों को या बिरादरी के लोगों को ही मौका मिलता है। मैं करहल से ग्राम प्रधान भी रहा हूं। हमेशा सपा के लिए काम किया। पूर्व सैनिक हूं। पर वहां अखिलेश जी ने मेरी नहीं सुनी। वहां की जनता मेरे साथ है। मैं बीजेपी उम्मीदवार के लिए काम करूंगा।

अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अखिलेश की सीट का ऐलान किया था। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का इस सीट से करीबी जुड़ाव रहा है। मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। करहल सीट पर पिछले 7 बार से सपा का कब्जा है। 2017 की लहर में भी बीजेपी इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

चंद्रशेखर ने जारी किया भीम पार्टी का घोषणा पत्र, किसानों की कर्जमाफी का किया वादा

यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा, ब्राह्मणों को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। यूपी का शत प्रतिशत ब्राम्हण समाज भाजपा के साथ है। इसके साथ ही लक्ष्मीकांत वाजपेई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, मैंने 6 महीने पहले ही कह दिया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा, जो परिवार से आएगा, उसे जगह दी जा रही है, हम परिवार नहीं तोड़ रहे।

लखनऊ कार्यालय पर लक्ष्मीकांत वाजपेई की मौजूदगी में बीजेपी को किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी, मानवता वादी समाज पार्टी, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी ने समर्थन देने का ऐलान किया।

Tags: akhilesh yadavElection 2022karhal newsmainpuri newspolitical newsUP Assembly Election 2022up election 2022up news
Previous Post

नहीं खत्म होगा वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों में भी जारी रहेगा ऑड-ईवन का फॉर्मूला

Next Post

लखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किया 12 लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

लखनऊ पुलिस ने कार से बरामद किया 12 लाख रुपये

यह भी पढ़ें

CBI

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

03/10/2020
तीन तलाक

औरैया : तीन तलाक देने वाले पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

27/09/2020
सुरक्षा परिषद

UNSC में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान-चीन की चाल एक बार फिर नाकाम

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version