Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कार्तिक पूर्णिमा को सुबह एक घंटे के लिए खुलेगा श्रीरामलला का मंदिर

Shri Ram Lala temple

Shri Ram Lala temple

अयोध्या। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) स्नान पर ग्रहण का साया रहेगा। चद्र ग्रहण के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान श्रीरामलला (Sri Ram Lala) का दर्शन भक्तों को केवल सुबह एक घंटे ही मिल सकेगा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण शाम 5:10 बजे पर लगेगा। शाम 6:19 बजे ग्रहण समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक लगेगा। सूतक लगने के कारण अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट सुबह 8:10 बजे बंद हो जाएंगे। सूतक लगने के कारण रामलला का भी कपाट बंद रहेगा। मंगलवार को सुबह सात बजे एक घंटे के लिए श्रीरामलला का मंदिर खुलेगा।

Exit mobile version