Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल और अखिलेश की रैली में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे कार्यकर्ता;

rahul gandhi-akhilesh yadav

rahul gandhi-akhilesh yadav

फूलपुर। प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध (Rahul Gandhi) और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सभा में हंगामा हुआ है। सभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

भगदड़ की वजह से मीडिया कर्मी के कैमरे का स्टैंड भी टूट गया। हंगामें के चलते बिना भाषण के ही राहुल और अखिलेश वापस निकल गए। अव्यवस्था के कारण फूलपुर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि राहुल अखिलेश (Rahul-Akhilesh) की साझा रैली फूलपुर के पंडिला में होनी थी। मगर इस घटना के कारण दोनों नेताओं ने रैली को पूरा संबोधित भी नहीं किया। दोनों नेताओं ने थोड़ी-थोड़ी देर ही स्पीच दी।

बता दें कि इलाहाबाद में कांग्रेस तो फूलपुर में सपा का प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दोनों के समर्थन में यह साझा रैली का आयोजन किया गया था।

नहीं रहे नैचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दोनों नेता सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। लेकिन इस रैली में भगदड़ मच गई। प्रयागराज के मुंगारी में भी दोनों नेताओं की संयुक्त रैली होने वाली है। यहां दोनों नेता कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह के समर्थन में रैली करेंगे।

Exit mobile version