• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम कथा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मची भगदड़, 17 श्रद्धालु घायल

Writer D by Writer D
16/05/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले के बीना कस्बे में रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ (stampede) मचने से लगभग 17 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना (Madhya Pradesh Accident) उस समय हुई जब श्रद्धालु नारियल (Prasad distribution) लेने के लिए दौड़ पड़े, जिन्हें समारोह समाप्त होने के बाद बांटा जा रहा था। एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के खिमलासा रोड पर हो रहा था। यहां धीरेंद्र कुमार शास्त्री ‘राम कथा’ का पाठ (Sri Ram Katha) कर रहे थे। इस दौरान वहां करीब 25 हजार श्रद्धालु मौजूद थे।

नारियल बांटते समय मची भगदड़ (stampede)

एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कथा के दौरान प्रसाद के रूप में नारियल दिए जा रहे थे, तभी अचानक भीड़ इकट्ठा हो गई और भगदड़ (stampede) मच गई। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन के समय जैसे ही नारियल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ तो उसी दौरान श्रद्धालुओं में नारियल लेने की होड़ लग गई और पंडाल में लगी रेलिंग कई श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई।

इसमें कई लोग घायल हो गए उन्होंने कहा कि घायलों को सिविल अस्पताल और बीना रिफाइनरी अस्पताल ले जाया गया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों में तीन के पैर में फ्रैक्चर है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं और प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया।

देश में कोरोना के मिले 2 हजार से अधिक नए केस, इतनों ने तोड़ा दम

वहीं जब आयोजकों से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनकी ओर से कोई चूक हुई है। आयोजकों ने कहा कि हमने हर चीज की व्यवस्था की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया कि अराजकता इसलिए हुई क्योंकि कुछ लोगों ने कतार तोड़ने की कोशिश की।

हमारे ग्रह को अधिक शांतिपूर्ण बना सकते हैं भगवान बुद्ध के विचार : प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि यहां कोई कुप्रबंधन नहीं था। यह घटना आगे की पंक्तियों में बैठे लोगों के कारण हुई। वहीं सागर के जिलाधिकारी दीपक आर्य ने घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कथा के अंतिम दिन पंडाल और उसके बाहर सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम रखने को कहा है।

Tags: mp newsNational newsRam Katha
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Next Post

पीएम मोदी पहुंचे लुंबिनी, महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी पहुंचे लुंबिनी, महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
Attack on the car of CPI(ML) candidate from Manjhi seat, Dr. Satyendra

Bihar Elections: माले प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र की गाड़ी पर हमला, पुलिस टीम अलर्ट

06/11/2025
sonam kapoor

बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए सोनम कपूर ने करवाया मेकअप, पति के कमेंट ने खींचा ध्यान

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version