Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं आएगी कोई मुसीबत

Mantras

Mantras Jaap

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका पूरा दिन सुकून के साथ बीते और दिनभर के क्रियाकलापों के दौरान उसे किसी भी प्रकार की मुसीबत का सामना नहीं करना पड़े। शास्त्रों के मुताबिक, यदि सुबह कुछ मंत्रों (Mantras) का जाप करके दिन की शुरुआत की जाती है तो पूरी दिन ताजगी बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का अहसास बना रहता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सुबह स्नान के बाद इन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।

ओम मंत्र (Mantras) का जाप

हिंदू धर्म में ओम मंत्र को सर्वशक्तिमान मंत्र माना गया है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ओम मंत्र का जाप करना फायदेमंद होता है।

गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) 

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को भी लाभकारी माना जाता है। दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ करने से आत्मिक शांति मिलती है। जीवन में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित होता है। इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। महामृत्युंजय मंत्र असरदार मंत्र माना गया है। सुबह इस मंत्र का जाप करके महादेव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहती है।

विष्णु जी का मंत्र

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।

ॐ श्री विष्णवे च विह्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

रोज सुबह उठते ही विष्णु जी के मंत्र का जाप करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। सभी कार्यों में सफलता मिलती है। दिन में किसी तरह की विपत्ति का सामना नहीं करना पड़ता है।

लक्ष्मी जी का मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये

धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। यदि रोज सुबह लक्ष्मी जी आराधना करने के साथ इस मंत्र का जाप करते हैं तो जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

Exit mobile version