• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टार्टअप से दौड़ेगी निवेश और रोजगार की गाड़ी

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Startup

Startup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश में स्टार्टअप (Startup) को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से योजना को अमलीजामा पहना रहे हैं। सेक्टरवाइज स्टार्टअप (Startup) के प्रमोशन के लिए प्रदेश के पांच बड़े विभागों उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग में इंक्यूबेटर्स की स्थापना की जा रही है। इससे इन क्षेत्रों में नए स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में स्टार्टअप के माध्यम से निवेश और रोजगार की गाड़ी सरपट दौड़ेगी।

सरकार की ओर से स्टार्टअप (Startup)  के लिए एक हजार करोड़ रुपए निधि का कोष बनाया गया है। स्टार्टअप नीति के तहत प्रदेश में 10 विश्वविद्यालयों, राजकीय इंजीनियरिंग कालेजों और एकेटीयू के घटक संस्‍थानों में 15 इनक्यूबेटर्स स्‍थापित किए गए हैं।

एक इनोवेशन हब की भी स्‍थापना की गई है, जो नवाचार के प्रोत्साहन के लिए 200 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग कर रहे हैं। एसजीपीजीआई लखनऊ में आठ स्टार्टअप पर काम किया जा रहा है। इसमें तीन स्टार्टअप एसजीपीजीआई के हैं। एसजीपीजीआई में मेडिकल और इंजीनियरिंग को जोड़कर उपकरण बन रहे हैं।

68 सौ से 10 हजार स्टार्टअप (Startup)  करने का लक्ष्य

प्रदेश में मौजूदा वक्त में 6,850 से अधिक स्टार्टअप (Startup) पंजीकृत हैं, सरकार ने करीब तीन करोड़ के स्टार्टअप प्रोत्साहन स्वीकृत किए हैं। सरकार का लक्ष्य इन्हें बढ़ाकर 10 हजार स्टार्टअप करने का है। 20 जिलों में 52 इंक्यूबेटर्स कार्य कर रहे हैं। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में कम से कम एक इंक्यूबेटर स्थापित होंगे, जो स्टार्टअप को सहयोग देंगे। सरकार की ओर से स्टार्टअप नीति भी जल्द संशोधित की जाएगी।

समोसा खाने से 14 बच्चों समेत 57 बीमार, गांव में मचा हड़कंप

लखनऊ में होगा देश का सबसे बड़ा इंक्यूबेटर

दो उत्कृष्टता केंद्र (एसजीपीजीआई लखनऊ और आईआईटी कानपुर) स्थापित हैं और तीसरा ड्रोन उत्कृष्टता केंद्र के रूप में आईआईटी कानपुर में विकसित किया जा रहा है। देश का सबसे बड़ा इंक्यूबेटर लखनऊ में बनाया जाना प्रस्तावित है।

Tags: Lucknow Newsstartup in upup newsYogi News
Previous Post

समोसा खाने से 14 बच्चों समेत 57 बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Next Post

TRF का खूंखार आतंकी लतीफ राथर सहित तीन को सुरक्षाबलों ने घेरा, एंकाउंटर जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
terrorist

TRF का खूंखार आतंकी लतीफ राथर सहित तीन को सुरक्षाबलों ने घेरा, एंकाउंटर जारी

यह भी पढ़ें

WhatsApp

WhatsApp ने अगस्त में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगाया

02/10/2023
Amit Mohan Prasad

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें : अमित प्रसाद

10/08/2021
cm dhami

सीएम धामी से लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version