Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने मायावती की मां के निधन पर जताया शोक

Swatantra Dev Singh

Swatantra Dev Singh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती की मां के शनिवार को हुये निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

उल्लेखनीय है कि मायावती की मां का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं।

Exit mobile version