• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Writer D by Writer D
19/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Census-2027

Census-2027

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनगणना-2027 (Census-2027) के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर बुद्धवार को पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ में जनपदों से आये हुए जिला पंचायती राज अधिकारियों के 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) में किया गया है। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए राजेश त्यागी, विशेष सचिव, पंचायती राज ने कहा कि जनगणना के आकडे़ विकास की नींव होते है और ग्राम पंचायतों के विकास का आधार बनते है। आगामी जनगणना 2027 (Census-2027) देश की पहली जनगणना है जोकि आकड़ों को जल्दी प्रदान करेगी जिससे विकास की योजनाओं को गति प्रदान होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनगणना निदेशक श्रीमती शीतल वर्मा ने कहा कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों के संकलन के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन और निगरानी एक केंद्रीय पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से की जाएगी। जनगणना-2027 (Census-2027) दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जो 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। जनगणना (Census-2027) मे पहली बार स्व गणना का प्रावधान किया गया है जो कि 7 मई से 21 मई 2026 के दौरान की जा सकेगी। दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा, जो 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।

प्रशिक्षण सत्र में डॉ गौरव पाण्डेय, उपनिदेशक ने जनगणना के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया एवं जिला पंचायती राज अधिकारियों को उनके दायित्वो से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन  ए के राय संयुक्त निदेशक ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनीष चैधरी, उपमहारजिस्ट्रार,  जयदीप त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक,  ए0के0 राय, संयुक्त निदेशक, पंचायती राज, निदेशालय, आशीष तिवारी, फैकल्टी, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: census 2027
Previous Post

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प

Next Post

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के अभियुक्त को उम्रकैद की सजा

28/09/2023
carry

Entertainment Updates: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी का होगा बॉलीवुड डेब्यू

19/12/2020
ईशान खट्टर

छोटे भाई Ishaan Khattar के लिए Shahid Kapoor ने लिखा स्पेशल बर्थडे पोस्ट

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version