Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सुंदर पाठ कर जरूरतमंदों में वितरित किया भोजन

Swatantradev

Swatantradev

अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन के गांधी भवन में आयोजित सुंदरकांड पाठ और जरूरतमंद लोगों में भोजन वितरण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुँचे।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया। स्वतंत्रदेव ने गांधी भवन पर कार्यक्रम में पहुँच कर अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सुंदरकांड पाठ के आयोजन में भाग लेते हुए उन्होंने भरपूर आनंद उठाया। कुछ समय बीतने पर उन्होंने गरीब, जरूरतमंद लोगों में भोजन के वितरण में सहयोग भी किया।

दिवंगत सुंदरलाल बहुगुणा की अस्थियां देवप्रयाग संगम में प्रवाहित

प्रदेश अध्यक्ष के रवाना होने के बाद मंत्री ब्रजेश पाठक सुंदरकांड पाठ में मौजूद रहे। उन्होंने सुंदरकांड पाठ कर रहे ब्राह्मणों को तिलक लगाकर दक्षिणा देकर सम्मानित किया। तदोपरांत उन्होंने भी भोजन वितरण कराया।

Exit mobile version