Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी से मिलीं प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट सानिया

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एनडीए परीक्षा पास करने वाली सानिया मिर्जा से भेंट की। सानिया ‘फाइटर पायलट स्ट्रीम’ में चयनित होने वाली उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला हैं। इस बेटी ने अपने परिवार के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के मौके पर सानिया के अभिभावक और उप्र सरकार में अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सानिया को शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सानिया को यदि किसी भी तरह की सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह कभी भी बात कर सकती हैं। मंत्री दानिश आजाद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Exit mobile version