Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चली है और महिलाओं को सुरक्षा देनें में योगी सरकार पूरी तरह से विफल है।

श्री लल्लू ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि लखीमपुर में गैंगरेप और हत्या की सियाही अभी सूख भी ना पाई थी कि आजमगढ़ और योगी के गृह जिले गोरखपुर की बलात्कार की घटना ने झकझोर कर रख दिया है। आजमगढ़ में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गयी वहीं गोरखपुर में बलात्कार के बाद दरिंदो ने दरिंदगी की सारी हदे तोड़ते हुए दलित किशोरी को सिगरेट से दागा।

Telegram यूजर्स के लिए अच्छी खबर, कंपनी ने Add किया ये नया फीचर जानकर हो जाएंगे खुश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी, सीतापुर, जालौन और अब गोरखपुर और आजमगढ़ की वीभत्स घटनाओं से पूरा प्रदेश दहला हुआ है। लगातार इस तरह घटनाओं से यह साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह विफल है ।

उन्होने कहा कि अपराधियों के मन मे कानून का डर समाप्त हो गया है। प्रदेश के अपराधी मनबढ़ ही चले है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। प्रदेश का गृह विभाग लकवाग्रस्त हो चुका है। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहा है और न ही कोई ठोस न्याय संगत कार्यवाही ही कर रही है।

श्री लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और कड़े फैंसले लेने के बजाय टीम 11 बना रखी है जो मुख्य रूप से कानून व्यवस्था को लेकर फर्जी आंकड़े जुटाती है और जनता को गुमराह करने का काम करती है। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं।

Exit mobile version