Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में आज राज्यव्यापी बंद

महाराष्ट्र। यूपी के लखीमपुर खीरी में 4 किसानों की मौत के बाद आज देश के अलग-अलग कोनों में हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में आज राज्यव्यापी बंद है। आपको बता दें कि, ये बंद यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचने जाने की घटना के विरोध में किया गया है। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने बंद का आह्वान किया है।

बता दें कि, बंद का महाराष्ट्र में असर देखने को मिला है। कई गतिविधियां बंद रहेंगी। सब्जी बाजार पूरी तरह से बंद दिखी। पुणे कृषि उपज मंडी समिति बंद रही। छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन पहले ही घोषणा कर चुकी है कि आज सभी फल, सब्जी, प्याज, आलू बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी संघ ने भी सभी सदस्यों से आज अपना व्यापार बंद रखने की अपील की है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे आज को अपनी कृषि उपज मंडी में न लाएं।

कोरोना मामलों में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 18,132 केस, 193 की मौत

वहीं, शिवसेना नेताओं ने अपील की है कि, महाराष्ट्र बंद के दौरान अस्पताल, एम्बुलेंस, चिकित्सा कहानियों, दूध की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए कोई समस्या नहीं हो, इन्हें न रोका जाए। महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र के लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की है। लोग अपनी-अपनी दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों का समर्थन करें।

साथ ही, संजय राउत ने कहा कि, उनकी पार्टी यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में आज 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र में बंद में पूरी ताकत से भाग लेगी। राउत ने कहा कि, इस लड़ाई में किसान अकेले नहीं हैं और उनके साथ एकजुटता दिखाने की प्रक्रिया महाराष्ट्र से शुरू होनी चाहिए। राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष की एक संयुक्त रणनीति की आवश्यकता पर चर्चा की।

Exit mobile version