Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिएगोगार्शिया सैन्य अड्डे पर स्टील्थ बी-2 बमवर्षकों की कर दी गई तैनाती, चीन को दी चेतावनी

Digogaria Military Base

स्टील्थ बी-2 बमवर्षक

नई दिल्ली। चीन की हेकड़ी दूर करने और भारत का पूरी ताकत से साथ देने की तैयारी दुनिया के कई देश कर रहे हैं। अमेरिका ने हिंद महासागर में स्थित अपने दिएगोगार्शिया सैन्य अड्डे पर स्टील्थ बी-2 बमवर्षकों की तैनाती कर दी है। परमाणु हथियारों से लैस यह विमान दुनिया का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है। इसकी स्टील्थ कैपेबिलिटी इसे किसी भी रडार की पकड़ से बचाती है।

BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा हो सकती है सपा में शामिल, अखिलेश से मांगा समय

चीन के साथ तनाव को देखते हुए हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने सामरिक दृष्टि से अहम स्थानों पर अपने पोत तैनात किए हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पिछले महीने अमेरिकी और जापान की नौसेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया था।

भारतीय नौसेना ने इसके अलावा पिछले दिनों भारतीय नौसेना ने ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेना से भी सहयोग बढ़ाया है। यह सैन्य अभ्यास चीन के पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश और मुठभेड़, दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दखलंदाजी के बीच बेहद अहम मानी जा रही है।

गांधी परिवार कांग्रेस के लिए मजबूरी है या जरूरी है : पूनियां

विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पिछले तीन महीनों में कई बाद कूटनीतिक और सैन्य वार्ताएं हो चुकी हैं, जिसमें पांच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता भी शामिल हैं, लेकिन अभी तक विवाद सुलझाने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।

Exit mobile version