Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्लैकहैड्स से चेहरा हो गया है खराब, तो हफ्ते में एक बार जरूर करें ये काम

Black heads

Black heads

ब्लैकहैड्स (Blackheads)  चेहरे पर काफी भद्दे और दंगे दिखाई देते है। चेहरा कितना ही खूबसूरत क्यों न हो अगर चेहरे पर ब्लैकहैड्स होते है तो बहुत ही भद्दा और डल दाग धब्बों नजर आने लगते है।

ऐसे में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए चेहरे का खास ध्यान रखना बेहद जरुरी है। वैसे ब्लैक हेड्स नाक के आस पास निकलते है। ब्लैकहैड़्स (Blackheads) तब होते है जब हमारी स्किन के पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है और ऑयल जमा होने लगता है।

इसी ऑयल और गंदगी से चेहरे के कुछ हिस्सों पर दाग धब्बे के रुप में नजर आने लगते है। जिसे हम ब्लैकहेड्स (Blackheads) कहते है। चेहरे पर बहुत गंदे दिखाई देते हैं। ऐसे में चेहरे की साफ सफाई पर ध्यान देना बहुत जरुरी है।

चेहरे की क्लींजिंग के सबसे बेहतरीन ट्रिक है स्टीम। फेस स्टीम लेने से ब्लैकहैड्स तो हटते ही है चेहरा में गजब का ग्लो नजर आता है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहैड्स या वाइटहैड्स (blackheads and whiteheads) होने लगे है।

तो हफ्ते में एक से दो बार स्टीम जरुर लें। हालंकि इससे पूरी तरह तो चेहरे से ब्लैकहैड्स (Blackheads) नहीं हटते हैं लेकिन काफी हद तक राहत मिलती है। स्टीम लेने से त्वचा के पोर्स खुलने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। स्किन हाइड्रेट भी होती है। ब्लैकहेड्स (Blackheads) निकालने के लिए स्टीम के बाद स्किन की क्लींजिंग करें।

क्योंकि नमी से ब्लैक हैड्स और वाइटहेड्स (blackheads and whiteheads)  आसानी से साफ हो जाते हैं। स्टीम लेने के बाद फेसवॉश से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए जहां ब्लैक हेड्स हैं वहां मसाज करें। आप स्क्रब लगे चेहरे पर भी स्टीम ले सकती हैं। इसे बाद हल्के हाथों से मसाज करें।

Exit mobile version