Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कई हत्या करने वाला बनारसी को एसटीएफ़ ने गुजरात से दबोचा

arrested

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने वर्ष-2015 में जनपद गाजीपुर के थाना क्षेत्र नन्दगंज में हुई हत्या की घटना में फरार चल रहे शातिर अपराधी बनारसी यादव को गुजरात से गिरफ्तार (Arrested) किया  है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक बनारसी यादव गौरहट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर का  रहने वाला  है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उके पास से आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी गांधीवड़ी थाना उमरगांव, जनपद वलसाड (गुजरात) से की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त बनारसी यादव ने पूछताछ में बताया कि उसका अपने पट्टीदार संतोष यादव से पुरानी आपसी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के कारण वर्ष-2000 में उसने अपने भाई के साथ मिलकर संतोष यादव को लगभग 15 गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मुकदमें में जेल चला गया था।

जमानत पर छूटकर आने के बाद वर्ष-2005 में सुनील यादव के साथ मिलकर जनपद वाराणसी के थाना चोलापुर क्षेत्रान्तर्गत तेवर गांव के रहने वाले टायर एजेन्सी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष-2006 में जनपद गाजीपुर के थाना सैदपुर क्षेत्रान्तर्गत अपने साथी अंगद यादव के कहने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके उपरान्त वर्ष-2015 में जनपद गाजीपुर के थाना नन्दगंज क्षेत्रान्तर्गत अपने साथियों के साथ मिलकर कारबाईन से अन्धाधुन्ध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दिया था। इसमें 01 व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

ये है कानपुर हिंसा के 40 ‘गुनाहगार’, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

इसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें इसके गिरफ्तारी हेतु 50 हजार का पुरस्कार घोषित था। वह तभी से लुकछिप कर वलसाड (गुजरात) में चाय फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी कर रहा था।

Exit mobile version