Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

STF के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश

stf arrested crook

stf arrested crook

मुरादाबाद। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 25 हजार रुपए के इनामी चेतन (Chetan) को गिरफ्तार किया है। चेतन संभल में हुई लूट के मामले में वांटेड चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। संभल पुलिस की नाकामी के बाद मामले में STF को लगाया गया था।

एसटीएफ की बरेली यूनिट ने पुख्ता सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को चेतन को मुरादाबाद से धर दबोचा। चेतन मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आदर्श नगर कालोनी का रहने वाला है। एसटीएफ ने उसे आशियाना में ढाप वाले मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

2 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार

लूट की वारदात 8 दिसंबर को संभल के असमोली थाना क्षेत्र में त्यागी पेट्रोल पंप के पास हुई थी। लुटेरों ने राम निवास नाम के व्यक्ति से 2 लाख रुपए लूट लिए थे।

संभल पुलिस इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लूटी गई रकम भी बरामद हो चुकी है। चेतन इस मामले में वांछित चल रहा था।

Exit mobile version