Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एसटीएफ ने पकड़ा लाखों का गांजा, कन्टेनर के साथ दो तस्कर गिरफतार

STF

UP STF

एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने शुक्रवार सुबह गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को हण्डिया थाना क्षेत्र से गिरफतार किया। टीम ने तस्करों के कब्जे से एक कन्टेनर में चार कुन्तल सत्तर किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत 47 लाख रुपये  है।

गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य उड़ीसा से खरीदकर लाते हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश, विहार सहित अन्य प्रदेशों में सप्लाई करते हैं।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना पर हण्डिया थाना क्षेत्र में हाईवे से एक कन्टेनर के साथ दो तस्कर गिरफतार किए गए हैं। दोनों के कब्जे से चार कुंतल 70 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। इस सम्बन्ध में महिला थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version