Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डकैती की योजना बना रहे इनामी बदमाश को STF ने होटल से दबोचा

stf caught crook

stf caught crook

राजधानी के विभूतिखंड स्थित एक होटल में रुककर डकैती की योजना बना रहे जौनपुर पेट्रोल पंप पर डकैती के आरोपित एवं 25 हजार के इनामी बदमाश विश्वजीत जायसवाल उर्फ जीतू को एसटीएफ लखनऊ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कर्मियों से उसकी हाथपाई हो गई।

जिससे विश्वजीत जायसवाल गिर गया और उसकी गर्दन में कांच घुस गई। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाश का एक साथी चंदन मौके से भाग निकला। एसटीएफ की टीम फरार चंदन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

तिहाड़ जेल से छोड़े गए 4000 कैदी, दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट

एसटीएफ के डिप्टी एसपी अमित नागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि विश्वजीत लखनऊ में डकैती की योजना बना रही हा। वह अपने साथी बलजीत यादव, श्याम सिंह और चंदन के साथ यहां एख होटल में छिपा है। इसके बाद टीम गठित की गई। दारोगा मनोज पांडेय, सिपाही रुद्र नारायण समेत अन्य पुलिस कर्मियों को तैयार किया गया। चंदन मौके से भाग निकला। मौके से केवल विश्वजीत ही मिला। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच विश्वजीत गिर गया और उसके गले में कांच का टुकड़ा लग गया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ।

डिप्टी एसपी अमित नागर ने बताया कि बीते 14 मई को जौनपुर के महाराजगंज में स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती पड़ी थी। डकैती के दौरान विश्वजीत और उसके साथियों ने फायरिंग भी की थी। गिरोह के लोगों ने चलती ट्रेन में भी लूट की वारदातें की हैं। इसके अलावा विश्वजीत पर बाइक लूट का पहला मुकदमा वर्ष 2018 में सुलतानपुर में हुआ था। विश्वजीत के खिलाफ सुलतानपुर और जौनपुर में करीब 12 मुकदमें दर्ज हैं।

Exit mobile version