Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, पूर्व प्रधान को लगी गोली

Beaten

Beaten

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के बनकट गांव में बच्चों के विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि दो पड़ोसियों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान हुई फायरिंग में पूर्व ग्राम प्रधान को गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सुरियावां थाना क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार की रात बच्चों के विवाद पूर्व ग्रामप्रधान संजय दूबे और गांव के करिया के परिवार से मोबाइल पर बातचीत को लेकर बच्चों में विवाद बढ़ गया।

जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान संजय दुबे मौके पर पहुंच गये। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस के अनुसार इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान संजय दूबे को दो गोली लगी है। पुलिस के अनुसार गोली पीठ में लगीं है।

समुद्री सरहद पर भारत चौकन्ना, नहीं दे सकता कोई भी धोखा : वाइस एडमिरल

सुरियावां थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्चों के मोबाइल पर बात को लेकर विवाद बढ़ा और यहां तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पूर्व ग्रामप्रधान संजय दूबे और करिया के परिवार के बीच यह विवाद सोमवार की रात में हुआ। इस घटना में संजय दूबे को दो गोली लगी है। गोली किसने चलाई और कैसे लगी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पूर्व ग्रामप्रधान का इलाज वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटना के बाद अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version