Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूस से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 386 यात्री थे सवार

airplanes

Now airplanes will fly using cooking oil

नई दिल्ली। मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट (Flight) में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट तड़के 3.20 बजे लैंड हुई। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया। इसके बाद फ्लाइट की जांच की गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को देर रात एक मेल के जरिए 11.15 बजे सूचना मिली थी कि मॉस्को से 3:20 बजे दिल्ली आ रही फ्लाइट No SU 232 में बम है।

विमान (Flight) में बम की सूचना मिलने के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। इसके बाद बम निरोधक दस्ता, रेस्क्यू टीमें तैनात की गईं। विमान को रनवे 29 पर उतारा गया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की गई। हालांकि इसमें कोई बम नहीं मिला।

करवा चौथ पर गुलजार हुआ सर्राफा बाजार, बिक गए इतने हजार करोड़ के सोने के गहने

फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स थे। पुलिस यह जांच कर रही है की मेल किसने और कहां से भेजा था।

Exit mobile version