Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शौच के निकली दो सगी बहनों के एक साथ शव मिलने से मचा हड़कंप

dead body

dead body

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शौच के लिए निकली दो सगी बहनों की डेड बॉडी एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बहनें एक ईंट-भट्ठे पर काम करती थीं। सूचना पर पुलिस  के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मामला थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर का है।

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर में सोनी नाम का एक भट्ठा लगा हुआ है, जिस पर अंशिका और पूजा काम करती थीं। सोमवार शाम 7:00 बजे दोनों घर से शौच के लिए निकली थीं।

रात 10:00 बजे तक जब वे घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने दोनों ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक बेटी शव (जिसकी उम्र तकरीबन 17 साल की थी) जमीन पर पड़ा मिला। घरवाले का कहना है कि वह रात भर दूसरी बेटी को ढूंढते रहे, मगर वह नहीं मिली।

धन उगाही मामले में उद्धव सरकार को देवेंद्र फडणवीस ने घेरा, सीबीआई जांच की करेंगे मांग

मंगलवार सुबह घर वाले अपनी दूसरी बेटी की ढूंढने के लिए निकले तो उनको दूसरी बेटी (जिसकी उम्र तकरीबन 20 साल की बताई जा रही है) का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में इसकी सूचना बीसलपुर थाने को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

पीलीभीत के एसपी जयप्रकाश का कहना है कि दोनों बहनें सोमवार रात घर से निकली थीं। एक बहन की डेड बॉडी रात में मिल गई थी, जबकि दूसरी सुबह पेड़ से लटकी मिली है।

उत्तराखंड: प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर

उन्‍होंने मामले की छानबीन करने की बात कही है। एसपी ने बताया कि लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं। यह निशान दोनों लड़कियों के गरदन पर मिले हैं। हर तरीके से छानबीन की जा रही। पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version