Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RSS कार्यालय पर जमकर पथराव, दो कर्मचारी घायल, 50 लोगों के खिलाफ FIR

Stoned at RSS office

RSS कार्यालय पर पथराव

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना गोविद नगर के सरस्वती कुंड स्थित संघ कार्यालय, केशव भवन पर मंगलवार शाम लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से क्षेत्र में खलबली मच गई। दो लोग चोटिल हुए। तीन नामजद लोगों के साथ 30-40 अज्ञात के के खिलाफ तहरीर दी गई है।

निर्माणधीन संघ कार्यालय पर सामग्री कई दिन से चोरी हो रही थी। सोमवार सुबह दस बजे के करीब एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। आरोपित को मसानी पुलिस चौकी के सिपुर्द कर दिया गया था। पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया। आरोपित का मोबाइल भी रह गया, जिसके लिए फोन भी आ रहे थे। मंगलवार शाम महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री राजू यादव आदि कार्यालय पर पहुंचे।

इसी दौरान चालीस – पचास लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में महिलाएं भी शामिल थीं। ईंट-पत्थर से हुए पथराव के कारण पवन, सोनू के चोट आईं हैं। पथराव से खलबली मच गई। पथराव होने पर वह बाहर आ गए। विरोध करने पर पथराव कर रहे लोग भाग गए। पथराव के कारण क्षेत्र में खलबली मच गई।

104 IAS  अधिकारियों ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- यूपी नफरत की राजनीति का केंद्र बन गया

विश्व हिदू परिषद के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमित जैन, विभाग प्रमुख डा. कमल कौशिक, सह विभाग कार्यवाह डा. संजय भी मौके पर पहुंच गए। अमित जैन ने बताया कि संघ कार्यालय पर पिछले कई दिन से चोरी हो रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महानगर महामंत्री राजू यादव ने तहरीर दी है। तहरीर में तीन को नामजद करते हुए तीस-चालीस लोगों द्वारा पथराव करने का आरोप लगाया है। आरोपितों पर हथियार भी थे।

थाना प्रभारी गोविद नगर एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि चांदबाबू, फिरोज, सलमान और करीब चालीस-पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर हुई है। इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version