Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत पर फेंके पत्थर, 4 खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक, बंगाल के बाद अब यूपी में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। यहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत पर पत्थर फेंके गए हैं, जिसमें कई खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) ट्रेन (Vande Bharat) पर अराजकतत्वों ने पत्थर फेंके हैं। इसमें कई खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं।

उप्र में IPS का तबादला, अंकित मित्तल बने गोंडा के पुलिस अधीक्षक

पत्थर लगने से कोच संख्या C1, C3 और एग्जीक्यूटिव कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। अचानक ट्रेन पर हुए पथराव से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

Exit mobile version