Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिगरेट पीना चाहते है छोड़ना, तो पहले आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

smoking cigarette

smoking cigarette

सभी जानते हैं कि सिगरेट पीना बुरा है, लेकिन लत छोड़ नहीं पाते हैं। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (2016-17) के अनुसार, भारत में सिगरेट पीने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। कुल आबादी के 4 फीसदी वयस्क सिगरेट पीते हैं। इनमें 0.6 फीसदी महिलाएं हैं। देश में हर साल 10 लाख लोग सिगरेट से होने वाले विभिन्न रोगों को कारण अपनी जान गंवाते हैं।

धूम्रपान की लत छोड़ने के कई तरीके हैं, लेकिन घरेलू तरीकों को अपनाया जाना बेहतर है। सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्मोकिंग छोड़ना असंभव नहीं। जरूरत होती है सही दिशा में कदम बढ़ाने की। कोई भी लत छोड़ने की शुरुआत में मन को पक्का करें। धूम्रपान छोड़ने की तारीख तय कर दें और फिर पीछे मुड़कर न देखें।

सिगरेट या कोई भी लत छोड़ना है तो उस माहौल से बचें जहां मन फिर से उसी दिशा में जाने को ललचाए। स्मोकिंग के मामले में दोस्तों की संगत सबसे अहम है। दोस्त लत छुड़वा सकते हैं तो सारे किए कराए प्रयासों पर पानी भी फेर सकते हैं। सिगरेट छोड़ने का सबसे कारगर घरेलू उपाय है सौंफ। जब भी सिगरेट पीने का मन करे, थोड़ी सौंफ फांक लें। इसी तरह अदरक और आंवले का इस्तेमाल किया जा सकता है। अदरक और आंवले को पीस कर सुखा लें और एक डिब्बे में भर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी सिगरेट पीने का मन हो, यह मिश्रण फांक लें। इसके अलावा संतरा और अंगूर जैसे फलों का सेवन करें। सिगरेट की तलब को कंट्रोल करने में मदद करेंगे।

मुलेठी एक जड़ी-बूटी है जो सिगरेट की लत छुड़ा सकती है। इसका हल्का मीठा स्वाद धूम्रपान की इच्छा खत्म करने में मदद करता है। इससे खांसी में राहत मिलती है। यह टॉनिक का काम करता है। इससे थकान नहीं होती जो कि आमतौर पर सिगरेट पीने वालों का एक बहाना होता है।

बहुत कम लोगों को पता है कि लाल मिर्च भी धूम्रपान छोड़ने में मदद करती है। एक गिलास पानी में छोटी सी चुटकी लाल मिर्च मिलाएं और रोज सेवन करें। ठंड में आजमाया जाने वाला एक और उपाय है मूली। मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसका रस निकाल लें। इस रस में शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें। अश्वगंधा भी धूम्रपान की इच्छा को दबाता है। यह एक टॉनिक के रूप में काम करता है।

धूम्रपान छोड़ने में विशेष प्रकार की योगासनों को फायदेमंद बताया गया है। इनमें प्रमुख हैं – भुजंगासन, सेतुबंधासन, सर्वांगासन, बालासन। साथ ही कपालभाति नाड़ी शोधन और अनुलोम विलोम प्राणायाम और शरीर के विषैले तत्व निकलते हैं।

धूम्रपान छोड़ने के ये आसान घरेलू उपाय अपनाएं। यदि इसके बाद भी लत बनी रहती है तो डॉक्टर से मिलें। मनोवैज्ञानिक की मदद भी ले सकते हैं। जब भी सिगरेट पीने का मन करे तो इसके खतरों के बारे में याद करें और अपने परिवार के बारे में सोचें।

Exit mobile version