24 घण्टे ऑनलाइन

इस जिले में थाना प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, SSP की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप

मुरादाबाद: जिले में एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने 10 पुलिस वालों को निलंबित (Suspended) कर दिया है। एसएसपी ने यह कदम अनुशासनहीनता और जिम्मेदारी में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया है। इस सख्त कार्रवाई से…

24GhanteOnline
September 3, 2025
2 min read

मुरादाबाद: जिले में एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने 10 पुलिस वालों को निलंबित (Suspended) कर दिया है। एसएसपी ने यह कदम अनुशासनहीनता और जिम्मेदारी में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया है। इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पाकबड़ा थाने में 10 दिन में दूसरी बार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना पाकबड़ा के प्रभारी निरीक्षक सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में नवनियुक्त थाना प्रभारी मनोज कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार (चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर), उप निरीक्षक महावीर सिंह, उप निरीक्षक तस्लीम (यूपी-112), मुख्य आरक्षी बंसत कुमार, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कसाना, आरक्षी मोहित, आरक्षी मनीष, आरक्षी राहुल (यूपी-112) और आरक्षी चालक सोनू सैनी (यूपी-112) शामिल हैं।

सभी पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। इस बार गोतस्करों को बचाने और मांस से भरी गाड़ी छिपाने के लिए ये कार्रवाई हुई है। कहा जा रहा है कि कई और पुलिस वालों की शिकायतें भी उच्च अधिकारियों को प्राप्त हुई हैं, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने कहा कि जिम्मेदारी और अनुशासन पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे बढ़कर और सबसे ऊपर है।

पुलिसर्मियों को हर समय मुस्तैद और अनुशासित रहना होगा


एसएसपी मुरादाबाद ने कहा कि पुलिसर्मियों को जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए हर समय मुस्तैद और अनुशासित रहना होगा। ये कार्रवाई उन अफसरों के खिलाफ की गई है जो अपने कर्तव्यों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाए। एसएसपी सतपाल अंतिल द्वारा ये कार्रवाई पुलिस डिपार्टमेंट के लिए एक चेतावनी बताई जा रही है।

सतपाल अंतिल की ओर से की गई इस कार्रवाई का संदेश बिल्कुल साफ है कि अफसरों द्वारा ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी का ये कदम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में काफी सहायत साबित हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…