24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी के 24,576 गांवों तक सौ फीसदी पहुंचा 'नल से जल'

लखनऊ: पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक और छलांग लगाई। यूपी के 24,576 गांव ऐसे हो गए, जहां सौ फीसदी घरों में नल से शुद्ध जल (Nal se Jal) पहुंच गया। इन गांवों में 79,44,896…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

लखनऊ:  पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने एक और छलांग लगाई। यूपी के 24,576 गांव ऐसे हो गए, जहां सौ फीसदी घरों में नल से शुद्ध जल (Nal se Jal)  पहुंच गया। इन गांवों में 79,44,896 कनेक्शन दिए गए, जिसके माध्यम से 4,86,13,240 ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसमें शीर्ष पर मीरजापुर जनपद है। यहां के 1769 गांव ऐसे हैं, जहां 100 प्रतिशत नल से जलापूर्ति हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग पहले ही इस योजना में शीर्ष पर पहुंच चुका है।

24,576 गांवों तक पहुंचा जल


कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लोगों की पानी की आस उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में पूरी हुई। यहां के दिन भी अब बदल गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार के नेतृत्व में अब एक और नई उपलब्धि हासिल की है। पहली बार उत्तर प्रदेश के 24, 576 गांवों के हर परिवार तक नल (Nal se Jal) से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो गई है। शेष बचे अन्य गांवों में भी शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेजी से धरातल पर उतर रही है।

हर गांव में 18 लोगों को मुहैया कराया जा रहा रोजगार


हर गांव में ग्रामीण जलापूर्ति व नमामि गंगे विभाग की तरफ से 18 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। हर गांव में पांच महिलाएं एफएचटीसी कनेक्शन का कार्य कर रही हैं, जबकि प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के रूप में स्किल ट्रेनिंग कर 13 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ऐसे 24,576 गांवों में भी 18-18 लोगों को सरकार ने रोजगार मुहैया कराया है।

प्रदेश के टॉप 10 जनपद और आच्छादित गांव


जनपद        गांव
मीरजापुर   1769
गोरखपुर    1372
कुशीनगर     693
हरदोई          651
प्रयागराज     639
ललितपुर      603
गाजीपुर        579
देवरिया         574
शाहजहांपुर    567
बस्ती 553

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें