24 घण्टे ऑनलाइन

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

हिसार। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व पटल पर हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ.…

24GhanteOnline
June 18, 2026
2 min read

हिसार। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व पटल पर हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर के नेतृत्व में गुरुवार काे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) से उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य में योगासन खेल में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) से योगासन खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने तथा योगासन खिलाड़ियों को अन्य खेलों के खिलाड़ियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। खिलाड़ियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा तो वे विश्व स्तर पर हरियाणा का नाम और अधिक गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने इस मुलाकात को अत्यंत सकारात्मक बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं योगासन के विकास के लिए जिला योगासन खेल संघ, हिसार के मीडिया डायरेक्टर सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने बताया कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है।

इन खिलाड़ियों में हिसार की मधु वर्मा, जींद के अभिषेक एवं विकास लाठर, पानीपत की देवी, फरीदाबाद की मनीषा, सोनीपत की देवांशी एवं सृष्टि, करनाल के सुमित, गुरुग्राम के अर्जुन, पंचकूला के हरिशंकर तथा बिजेन्द्र सिंह शामिल हैं। इस बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष रोशनलाल तथा रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…