नाबालिग दलित लड़की के साथ बर्बरता, दो महीने किया गैंगरेप; जबरन खिलया बीफ
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की का 4 युवकों ने अपहरण कर पूरे 2 माह तक उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया। इसी के साथ उन्होंने लड़की के हाथ पर बने ॐ के चिह्न को मिटाने के लिए उस पर एसिड डाल…
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग दलित लड़की का 4 युवकों ने अपहरण कर पूरे 2 माह तक उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया। इसी के साथ उन्होंने लड़की के हाथ पर बने ॐ के चिह्न को मिटाने के लिए उस पर एसिड डाल दिया। पीड़िता जब खाने को कुछ मांगती थी तो आरोपी उसे जबरन बीफ खिलाते थे।
जानकारी के अनुसार, लड़की के साथ यह दरिंदगी करीब 2 महीने तक होती रही। भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने इस मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट में कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को पकड़ भी लिया, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
पीड़िता की चाची ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उसकी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में गांव के रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ नाम के युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। जब लड़की को होश आया तो वह एक कमरे में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसी कमरे में दो महीने तक आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की चाची ने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हमने 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी। इसके बाद 2 मार्च को लड़की किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत बहुत खराब थी।
होश आता तो रेप करते, खाना मांगने पर बीफ खिलाते
उन्होंने आगे बताया कि घर पहुंचकर बेटी ने बताया है कि आरोपियों ने उसके साथ दो महीने तक दरिंदगी की। जब भी उसको होश आता और वह खाना मांगती थी, तब आरोपी लड़की को खाने में बीफ देते थे। जब नाबालिग पीड़िता मना करती थी तो जबरन उसको मीट खिलाया जाता था।
तेजाब से मिटाया हाथ पर बना ॐ का टैटू
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता के हाथ पर ॐ का टैटू था, जिसे तेजाब डालकर आरोपियों ने मिटा दिया। वह उसके चेहरे पर भी तेजाब डालने की धमकी देते थे। लगातार पिछले दो महीने से पीड़िता के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपियों ने उसे भोजपुर में छोड़ दिया था, साथ ही धमकी दी थी कि अगर घर पर बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 3 मार्च को 1 तहरीर प्राप्त हुई थी, इसमें बताया गया कि एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। जब वह बाजार गई थी, तब चार लोग उसे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए थे। 2 महीनों तक उसका बलात्कार हुआ है। थाना भगतपुर में एफआईआर दर्ज की गई है और इसमें कार्रवाई की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
