24 घण्टे ऑनलाइन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’(Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे…

24GhanteOnline
October 21, 2026
2 min read
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’(Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक करीब 4.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण पार्ट 1’ के पहले दिन के लिए 86,187 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई है।

देशभर में फिल्म के 3,537 शो की बुकिंग सामने आई है। ब्लॉक सीटों की रकम हटाने के बाद एडवांस बुकिंग का कलेक्शन करीब 3.13 करोड़ रुपये बताया गया है। शुरुआती ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर फिल्म की एडवांस बुकिंग में आगे है। इस क्षेत्र से करीब 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और रिलीज से पहले इनमें बदलाव हो सकता है।

श्री राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, कुणाल कपूर इंद्र और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभाएंगी। फिल्म को दो भागों में बनाने की योजना है। इसका पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।

दशहरे पर रिलीज हुआ ‘रावण तांडव’

फिल्म के प्रचार के तहत दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर को ‘रावण तांडव’ गाना रिलीज किया गया। एआर रहमान ने इसे संगीत दिया है। गाने में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज है जबकि रावण के तांडव वाले हिस्से को विशाल ददलानी ने गाया है।

पांच भारतीय भाषाओं में होगी रिलीज

‘रामायण’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा विदेशी दर्शकों के लिए अंग्रेजी डब संस्करण भी तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।

अब दर्शकों की नजरें फिल्म की आगे की एडवांस बुकिंग और रिलीज के दिन होने वाले कलेक्शन पर टिकी हैं। शुरुआती आंकड़े फिल्म के प्रति दिलचस्पी दिखाते हैं लेकिन इसकी असली बॉक्स ऑफिस तस्वीर रिलीज के बाद ही साफ होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…