24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में 15 IPS अफसरों के तबादलें, यहां देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की नई तैनाती की है, जिसमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला (Transfer) गया है। एसपी बांदा रहे अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का पुलिस कप्तान बनाया गया…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की नई तैनाती की है, जिसमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला (Transfer) गया है। एसपी बांदा रहे अंकुर अग्रवाल को सीतापुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। IPS अभिषेक सिंह यादव पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं, बांदा में पलाश बंसल और महोबा में प्रबल प्रताप सिंह को तैनात किया गया है।

इस तबादले में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास तौर पर चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के SP पद से हटाकर ANTF मुख्यालय में तैनात किया गया है, जबकि अविनाश पांडेय को पीलीभीत के एसपी पद से हटाकर SSF लखनऊ में सेनानायक बनाया गया है। गाजियाबाद, झांसी, और लखनऊ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की उम्मीद है।

पुलिस मुख्यालय सूत्रों की मानें तो यह तबादला vनियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका मकसद पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। तबादले के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

15 IPS अफसरों की नई तैनाती


आलोक प्रियदर्शी: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद

अभिषेक यादव: पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत

प्रशांत वर्मा: पुलिस अधीक्षक, GRP प्रयागराज

अविनाश पांडेय: सेनानायक, विशेष सुरक्षा बल (SSF), लखनऊ

आरती सिंह: पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़

रोहित मिश्रा: पुलिस अधीक्षक, GRP लखनऊ

सुधा सिंह: उपमहानिरीक्षक (DIG), रेलवे, लखनऊ

प्रबल प्रताप सिंह: पुलिस अधीक्षक, महोबा

पूजा यादव: सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC, अलीगढ़

BBGTS मूर्ति: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), झांसी

यूपी में 33 आईएएस ऑफिसर का तबादला, सीएम के सचिव और सूचना निदेशक भी बदले


अरविंद मिश्रा: पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात

चक्रेश मिश्रा: पुलिस अधीक्षक, ANTF (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स), लखनऊ

अमित कुमार-II: सेनानायक, 24वीं वाहिनी PAC, मुरादाबाद

अंकुर अग्रवाल: पुलिस अधीक्षक, सीतापुर

पलाश बंसल: पुलिस अधीक्षक, बांदा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।