24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुल‍िस विभाग में बुधवार को भी तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने एक बार फ‍िर 16 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र (IPS Transfer) बदले हैं। योगी सरकार ने इन अफसरों को प्रमोशन के साथ नई तैनाती दी गई…

24GhanteOnline
March 19, 2025
1 min read
यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुल‍िस विभाग में बुधवार को भी तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने एक बार फ‍िर  16 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र (IPS Transfer) बदले हैं।

योगी सरकार ने इन अफसरों को प्रमोशन के साथ नई तैनाती दी गई है। आईपीएस अंजली शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर में नवीन तैनाती दी है। आईपीएस शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस आदित्य को जगह अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, कुंवर आकाश सिंह एएसपी ग्रामीण मुरादाबाद, अनंत चंद्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली , किरन यादव एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। अमृत जैन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़, अंशिका वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली में नई तैनाती मिली है। आईपीएस अमरेंद्र सिंह एडीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, अमोल मुरकुट एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ , पुष्कर वर्मा एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज , अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी , व्योम बिंदल अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर , भंवरे दीक्षा अरुण एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर की जिम्मेदारी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें