यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले (Transfer) हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात को शासन ने बड़े पैमाने में पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादले के क्रम में प्रशांत कुमार नायक को उप जिला…
उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले (Transfer) हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात को शासन ने बड़े पैमाने में पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
तबादले के क्रम में प्रशांत कुमार नायक को उप जिला अधिकारी उन्नाव से उप जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। कुमार संजय मैनपुरी से गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर से विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ अरविंद कुमार सिंह को विशेष कार्य अधिकारी नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से उप जिलाधिकारी मैनपुरी, मनोज कुमार को उप जिलाधिकारी बस्ती से जालौन, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, योगेश कुमार को कौशांबी से सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच।
अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर से सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ, ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संत कबीर नगर से गौतम बुद्ध नगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से उप जिला अधिकारी मैनपुर बनाया है।
कानपुर देहात से सुरभि को बागपत,पूनम गौतम को लखनऊ से बांदा भेजा गया है। इसके अलावा भारी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
