24 घण्टे ऑनलाइन

प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दबे, कई मजदूरों की मौत की आशंका

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा हुआ है। एक प्लांट की चिमनी (Chimney Collapsed) गिरने से उसके नीचे कई मजूदर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फंसे हुए…

24GhanteOnline
January 9, 2025
2 min read

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा हुआ है। एक प्लांट की चिमनी (Chimney Collapsed) गिरने से उसके नीचे कई मजूदर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या कम से कम 30 है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब एक लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माणाधीन कंपनी का नाम कुसुम है जिसका प्लांट तैयार किया जा रहा था। चिमनी गिरने (Chimney Collapsed)  से 30 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

मलबे से 2 लोगों को बाहर निकाला गया


घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 से ज्यादा की मौत की आशंका जताई जा रही है।

कुसुम प्लांट में हुआ हादसा


बताया जा रहा है कि कुसुम प्लांट को इलाके में स्पंज आयरन फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यह फैक्ट्री अभी निर्माणाधीन है। गुरुवार को काम काज के दौरान ही चिमनी (Chimney Collapsed)  गिर पड़ी और 30 लोग उसी में दब गए। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कवायद जारी है। मलबे को हटाने बड़ी क्रेन और JCB मशीन मंगवाई गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस और मेडिकल टीम मौजूद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…