तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कानपुर देहात: तेरहवीं समारोह से लौट रहे एक ही परिवार सड़क हादसे (Accident) का शिकार हो गया। मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी, जिससे एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।…

कानपुर देहात: तेरहवीं समारोह से लौट रहे एक ही परिवार सड़क हादसे (Accident) का शिकार हो गया। मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी, जिससे एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
खबर के अनुसार कार में कुल 10 लोग सवार थे। सभी लोग तेरहवीं समारोह से लौट रहे थे। घटना शिवली-रनियां मार्ग पर एक अंधे मोड़ पर हुई, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार और अंधे मोड़ के कारण कार सीधे सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी।
हादसे (Accident) में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। कई युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर डूबी कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कुछ लोग रस्सी और डंडों की मदद से बचाव में जुटे रहे। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य तेज कर दिया।
सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत सीएचसी शिवली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
